scorecardresearch
 

PAK की गोलीबारी से घायल जवान की मौत, सीजफायर उल्लंघन से अबतक 20 शहीद

4 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था. पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में भारी गोलीबारी की गई थी. इस गोलीबारी में गनर किशोर कुमार मुन्ना घायल हो गए थे.

Advertisement
X
फाइल
फाइल

पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में घायल जवान की रविवार को सेना के अस्पताल में मौत हो गई. एक अधिकारी के मुताबिक, इस जवान की मौत के साथ ही सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में अब तक मरनेवालों की संख्या 20 हो गई है.

के एक अधिकारी ने बताया कि गनर किशोर कुमार मुन्ना चार फरवरी को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे हुए शाहरपुर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हो गए थे. उन्हें विशेष इलाज के लिए उधमपुर के सेना अस्पताल ले जाया गया था. एक सप्ताह तक अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष करने के बाद जवान की रविवार को मौत हो गई. वह बिहार के चौथम के बरमाहा गांव के रहनेवाले थे.

अधिकारी ने बताया कि रविवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी. बाद में उनकी अस्थियों को पटना ले जाया जाएगा और वहां से फिर सड़क मार्ग के जरिए 13 फरवरी को उनके गृह नगर ले जाया जाएगा.

Advertisement

4 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर किया था. पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में भारी गोलीबारी की गई थी. इस गोलीबारी में गनर किशोर कुमार मुन्ना घायल हो गए थे. इस सीज फायर में दो ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Advertisement
Advertisement