scorecardresearch
 
Advertisement

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सरेआम गोली मारकर हत्या

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सरेआम गोली मारकर हत्या

पंजाब के अमृतसर से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहाँ के प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैट संधू की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात उस समय हुई जब बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अमृतसर की लोहारका रोड पर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद मैट संधू बीच सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

Advertisement
Advertisement