पंजाब के अमृतसर से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. अमृतसर के गेट हकीमा इलाके में ड्यूटी पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हरजीत सिंह की देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह को रात करीब ढाई बजे तीन गोलियां मारी गईं.