किसान मजदूर मोर्चा ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ पंजाब में जोरदार विरोध शुरू किया है. किसानों का मानना है कि अमेरिका के भारी सब्सिडी वाले डेयरी और कृषि उत्पादों के आने से भारत के स्थानीय किसानों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी. इस विरोध में मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह समेत 21 विधायकों और 8 कैबिनेट मंत्रियों ने अपने आवासों के बाहर प्रदर्शन किया.