scorecardresearch
 
Advertisement

चंडीगढ़ में BJP नेता का पुतला फूंका, विवादित बयान पर AAP का प्रदर्शन

चंडीगढ़ में BJP नेता का पुतला फूंका, विवादित बयान पर AAP का प्रदर्शन

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका. आप नेताओं का आरोप है कि मल्होत्रा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. पार्टी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा नेता से माफी की मांग की है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है.

Advertisement
Advertisement