पंजाब के तरन तारन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के कस्बा पट्टी में एक युवक ने एकतरफा प्यार में विवाहिता के सिर में गोली फरार दी. जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो दिल दहलाने वाला है.
फिलहाल घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. विवाहिता की पहचान रूबी मेहरा निवासी गार्डन कॉलोनी, पट्टी के रूप में हुई है. रूबी की शादी कुछ माह पहले हुई थी.
यह भी पढ़ें: बेड के स्टोरेज बॉक्स में मिला महिला और बच्ची का शव, दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी
हमलावर की पहचान करण निवासी पट्टी के रूप में हुई है. करन शादी से पहले भी रूबी को परेशान करता था. इसी बीच रूबी की शादी हो गई. जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने शनिवार को रूबी पर कई फायर किए. जिससे वह जमीन पर गिर गई.
घटना का सीसीटीवी आया सामने
घटना सीसीटीवी में हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें देखा जा सकता है कि रूबी अपने पति के साथ बाहर जा रही थी. तभी आरोपी वहां आ गया और उसने पहले रूबी के पति से बहस किया. फिर रूबी को गोली मार दी. इस दौरान उसने एक गोली सिर में मारी, जबकि दूसरी गोली शरीर के दूसरे में हिस्से में मारी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
इस घटना ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि एक युवक ने एक विवाहिता को बीच सड़क गोली मारी है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल विवाहित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.
(इनपुट- मनीष शर्मा)