scorecardresearch
 

बेड के स्टोरेज बॉक्स में मिला महिला और बच्ची का शव, दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में महिला और उसकी 6 वर्षीय बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई. दोनों के शव घर के बेड बॉक्स में छिपे मिले और एम्स में मृत घोषित किया गया. पोस्टमार्टम में गला घोंटकर और मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने पड़ोसी अकाउंटेंट दीन दयाल को मुख्य संदिग्ध माना है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में केस दर्ज कर टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर सामने आया है. 20 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को भीम कॉलोनी, आली विहार स्थित एक घर में दो शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही सरिता विहार थाना पुलिस और एसएचओ मौके पर पहुंचे.

बेड बॉक्स में छिपे मिले शव
पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली तो एक मध्यम आयु की महिला और एक छोटी बच्ची के शव बेड के स्टोरेज बॉक्स में छिपे मिले. दोनों को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन टीमों को तैनात किया गया. क्राइम और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल की जांच कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं.

मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ज्योति (35), पत्नी सुदर्शन, निवासी आली विहार, और उनकी 6 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है. ज्योति गृहिणी थीं और परिवार के साथ उसी मकान में रहती थीं.

पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
प्रारंभिक मेडिकल जांच में शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट नहीं मिली थी. हालांकि 21 फरवरी को हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटना (strangulation) और मुंह दबाकर हत्या (smothering) बताया गया है. पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट अभी लंबित है.

Advertisement

पड़ोसी अकाउंटेंट पर शक
प्रारंभिक जांच और स्थानीय पूछताछ के दौरान उसी इमारत में रहने वाले 35 वर्षीय अकाउंटेंट दीन दयाल को मुख्य संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया गया है.

कानूनी कार्रवाई और तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement