scorecardresearch
 

अकाली-BJP और कांग्रेस ने पंजाब को नशे में डूबोया था, AAP बना रही नशा मुक्त: केजरीवाल

पंजाब के मोगा में अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नशा मुक्त पंजाब के लिए विलेज डिफेंस कमेटियों को शपथ दिलाई. अरविंद केजरीवाल ने अकाली-भाजपा और कांग्रेस पर पंजाब को नशे में डुबोने का आरोप लगाया.

Advertisement
X
केजरीवाल ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब के लिए गांव-गांव डिफेंस कमेटी बनेगी (Photo-ITG)
केजरीवाल ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब के लिए गांव-गांव डिफेंस कमेटी बनेगी (Photo-ITG)

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा के किल्ली चहलां गांव में आयोजित एक भव्य शपथ समारोह में नशा तस्करों के खिलाफ जमकर हमला बोला.

'विलेज डिफेंस कमेटी' (VDC) के गठन और शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और पंजाब को नशा मुक्त बनाने का रोडमैप पेश किया.

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने दशकों तक पंजाब की जवानी को नशे की आग में झोंका है. उन्होंने जनता को आगाह किया कि अगर गलती से भी इन पार्टियों को वोट दिया, तो पंजाब दोबारा नशे के दलदल में डूब जाएगा.

विलेज डिफेंस कमेटी (VDC) और गोपनीय ऐप
केजरीवाल ने कहा, "पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो तस्करों को जेल भेज रही है और उनके आलीशान बंगलों पर बुलडोजर चला रही है."

यह भी पढ़ें: पंजाब में नशे के बाद अब गैंगस्टरों पर होगा एक्शन, पाताल से ढूंढकर करेंगे सफाया: अरविंद केजरीवाल

Advertisement

केजरीवाल ने बताया कि अब गांव के लोग निडर होकर नशा तस्करों की जानकारी सरकार को दे रहे हैं. इसके लिए एक खास गोपनीय ऐप बनाया गया है, जिसकी सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पहुंचती है और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है. अब तक 2000 किलो से ज्यादा नशा पकड़ा जा चुका है.

'युद्ध नशियां विरुद्ध' का दूसरा चरण: भगवंत मान
तबीयत खराब होने के बावजूद समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारें तस्करों के साथ मिली हुई थीं और नशा सरकारी गाड़ियों में सप्लाई होता था. मान ने घोषणा की कि अब इस अभियान का फोकस स्कूलों पर होगा, जहां शिक्षकों और काउंसलरों के जरिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा, "हमने न केवल सप्लाई चेन तोड़ी है, बल्कि 63 हजार सरकारी नौकरियां देकर युवाओं को नशे के बजाय रोजगार की तरफ मोड़ा है."

मान ने घोषणा की कि गांव-गांव में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि युवा खेलों की ओर लौटें और नशे से दूर रहें.साथ ही, स्कूलों में शिक्षकों और काउंसलरों के जरिए अभिभावकों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया जाएगा. दोनों नेताओं ने दावा किया कि पंजाब अब “रंगला” और नशा मुक्त बनने की राह पर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement