scorecardresearch
 

गोपूजा की, साष्टांग प्रणाम किया... मायापुर इस्कॉन मंदिर में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने की पूजा-अर्चना

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नदिया जिले के इस्कॉन मंदिर में गो पूजा की. उनके इस दौरे को चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है. इस दौरान उन्होंने साष्टांग दंडवत भी किया.

Advertisement
X
सीएम शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे और गो पूजा की
सीएम शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे और गो पूजा की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गौ पूजा कर खास संदेश देने की कोशिश की है. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नदिया जिले में स्थित इस्कॉन मंदिर मुख्यालय पहुंचे और ‘गौ पूजा’ की. सफेद धोती-कुर्ता पहने सीएम पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे नंगे पांव मंदिर परिसर की गोशाला में दाखिल हुए. उन्होंने गो पूजा अनुष्ठान किया और बाद में गायों को फल और मिठाइयां खिलाईं.

मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मायापुर इस्कॉन परिसर में सुबह से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. उनके आगमन से पहले ही परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. कीर्तन और भजन के बीच पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया. बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे थे.

shubhendu Adhikari

राजनीतिक गलियाओं में कई तरह की अटकलें
राजनीतिक विश्लेषक इस दौरे को केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में भी देख रहे हैं. विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी मायापुर दौरा हुआ था. उस समय शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे. ऐसे में इस नए दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

shubhendu Adhikari

बेल्लूर मठ का भी कर चुके हैं दौरा
इससे पहले मुख्यमंत्री बेलूर मठ का दौरा कर वहां के महराजों से मुलाकात कर चुके हैं. आध्यात्मिकता, शिक्षा और सेवा कार्यों को लेकर उनकी रुचि पहले भी सामने आती रही है. ऐसे में अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि मायापुर से वह क्या संदेश देते हैं और इसका राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री इस्कॉन के साधु-संतों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से भी मुलाकात की. मंदिर में सीएम सुवेंदु शाष्टांग प्रणाम भी करते दिखे. इससे पहले सीएम शुभेंदु अधिकारी बेल्लूर मठ पहुंचे थे तब वहां भी साष्टांग करते दिखे थे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement