कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पद छोड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है, जिसके बाद उनके इस्तीफे की अटकलें और बढ़ गई हैं. राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि मुख्यमंत्री राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, लेकिन इसी बीच घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया क्योंकि राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. इस बीच बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया ने मंत्रियों और विधायकों को फेयरवेल ब्रेकफास्ट पर बुलाया गया है जिसके बाद वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.