राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई. बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से निर्मित इमारतों को ध्वस्त गया कार्रवाई के दौरान एक बिल्डिंग के जमींदोज होने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें बुलडोजर इमारत को गिराता हुआ दिखाई दे रहा है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.