जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुणे पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित हैं. इस संदर्भ में चार आरोपियों के वकील अजय दुबे ने कोर्ट में उनका पक्ष रखा. वकील अजय दुबे ने अपनी बातों में अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल इस मामले में निर्दोष हैं.