बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. बेगूसराय में मछुआरों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'सच्चाई ये है कि आदमी में कितना दम होता है, वो छाती के साइज से नहीं पता लगता...ऐसे भी लोग हैं जिनकी 56 इंच की छाती और डरपोक हैं.'