कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी असम में दो दिनों का दौरा करेंगी जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी. वे असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगी और 21 कांग्रेस विधायकों व 35 जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी.