लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह बिल असल में महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन से जुड़ा था और इसे जल्दबाजी में लाया गया. प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और इसकी मंशा पर भरोसा नहीं किया जा सकता.