मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है. शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर और CNG एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं.