मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई. कांग्रेस के विधायकों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा और राज्य में पानी की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की.