19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये के इजाफे ने एक झटके में देशभर के होटल-रेस्टोरेंट मालिकों, वहां काम करने वाले कर्मचारियों और खाने वाले ग्राहकों का बजट बिगाड़ दिया है. इससे रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा. ऐसे में वो चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं. शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है. देखें वीडियो.