पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे राज्य में घुसपैठ को रोकने में विफल हैं और सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन देने में आनाकानी कर रही हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस मुद्दे पर आगामी चुनाव में जोर दिया जाएगा क्योंकि घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन गया है.