संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, जो 19 दिनों तक चलेगा और जिसमें 15 बैठकें होनी हैं. इस सत्र में देश की जनता उम्मीद लगाए हुए देखती है कि सांसद गंभीर और सार्थक बहस करेंगे. मानसून सत्र में उम्मीदें अधूरी रह गई थीं, इस बार राजनीतिक मौसम क्या बदला है, यह देखना बाकी है.