scorecardresearch
 

Weather Update: कहीं 38 डिग्री वाला टॉर्चर तो कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि, जानें आज के मौसम का हाल

गर्मी की शुरुआत के साथ-साथ देश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में तेज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Advertisement
X
Weather Update
Weather Update

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस बार फरवरी महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी. मार्च के मौसम में भी ज्यादा तब्दीली नहीं आई है. अधिकतर राज्यों में तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च यानी रविवार को गुजरात और कर्नाटक में तापमान 37 से 38 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में भी पारा 30 से 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

गर्मी की शुरुआत के साथ-साथ देश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में तेज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस बीच झारखंड और वेस्ट बंगाल में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है. 

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में 11,12,13 मार्च तक आसमान में बादल छाए नजर आएंगे. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है. हालांकि, इस दौरान तेज बारिश की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं, 14 और 15 मार्च को राजधानी में तेज गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Advertisement

 

लखनऊ के मौसम का क्या है हाल?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. आनेवाले दिनों में गाजियाबाद में भी तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है.

इन जगहों पर हो सकती है बर्फबारी

पश्चिमी हिमालय में 12 मार्च से हल्की बारिश शुरू होगी और 13 मार्च से ये सिलसिला बढ़ेगा. 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है. अगले 2 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है और उसके बाद गिरावट आ सकती है.

 

Advertisement
Advertisement