scorecardresearch
 

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी, रांची से युवक गिरफ्तार

रांची में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था. दावा किया जा रहा है कि वह अब तक 70 लाख रुपये की ठगी कर चुका था.

Advertisement
X
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार. (Photo: Representational )
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार. (Photo: Representational )

झारखंड की राजधानी रांची में सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए थे.

70 लाख रुपये की कर चुका था ठगी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरविंद प्रसाद (34) के रूप में हुई है, जो भोजपुर जिला का निवासी है. उसे शनिवार को चुटिया थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. यह कार्रवाई लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को भारतीय सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था. अब तक की जानकारी के अनुसार उसने करीब 70 लाख रुपये की ठगी की है. पुलिस ने उसके पास से सेना भर्ती से संबंधित कई फर्जी दस्तावेज, नियुक्ति पत्र और अन्य कागजात बरामद किए हैं. जिनका उपयोग वह लोगों को भरोसा दिलाने के लिए करता था.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस मामले में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है. उन्होंने कहा कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी में और कितने लोग शामिल हैं व कितने लोग इसके शिकार हुए हैं.

Advertisement

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नौकरी के नाम पर किसी भी तरह के लालच या अवैध मांग से सावधान रहें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement