प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दो दिनों के दौरे पर हैं. वह नौ साल बाद इजरायल गए हैं, जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया. लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर निशाना साधा है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि नरेंद्र सरेंडर मोदी, आपको यूएस ट्रेड डील रद्द करने की चुनौती दिए हुए 24 घंटे से ज्यादा हो गए. आप फिर खामोशी से इजरायल निकल गए. एक बार तो आप एपस्टीन के कहने पर इजरायल में नाच और गा चुके हैं. अबकी बार वहां किसके कहने पर देश के हितों के खिलाफ सौदा कर के आएंगे?
दरअसल इससे पहले खबरें थी कि पीएम मोदी की 2017 की इजरायल यात्रा का एपस्टीन फाइल्स में जिक्र है. लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था.