scorecardresearch
 

दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 55 मिनट में... PM मोदी ने किया 'नमो भारत रैपिड रेल' के फुल स्ट्रेच का उद्घाटन

पीएम मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत रैपिड रेल' के पूरे 82 किलोमीटर के स्ट्रेच का उद्घाटन कर दिया. दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक रैपिड रेल आज शाम 6 बजे से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के पूर्ण खंड का उद्घाटन किया. (Photo: PTI)
पीएम मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के पूर्ण खंड का उद्घाटन किया. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के शेष हिस्सों का उद्घाटन किया. इसमें दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर के बीच 5 किमी का खंड और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी का सेक्शन शामिल है. अब दिल्ली से मेरठ की पूरी यात्रा सिर्फ 55 मिलट में पूरी हो सकेगी. इसके अलावा पीएम मोदी ने देश की सबसे फास्ट मेट्रो सर्विस, 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद दोनों रेल सेवाएं आज शाम 6 बजे से आम जनता के लिए शुरू हो जाएंगी.

प्रधानमंत्री का स्वागत गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. इसके बाद दोनों यहां से मेरठ पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने रैपिड रेल के बाकी बचे खंड और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया. रैली से पहले पीएम मोदी ने मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के अधिकारियों के साथ शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों से बातचीत की. अधिकारियों ने उन्हें नमो भारत ट्रेन के संचालन और परियोजना की जानकारी दी. 

नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है. इस सेवा में करीब 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी. दिल्ली से मेरठ के बीच अब यात्रा का समय 55 मिनट रह जाएगा. दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है. यहां स्मार्ट टिकटिंग वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं और QR कोड आधारित टिकट की सुविधा दी गई है.

Advertisement

Namo Bharat Rapid Rail 2nd

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, ताकि आगे चलकर दिल्ली से अलवर और दिल्ली से करनाल रैपिड रेल को भी यहां से जोड़ा जा सके. नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देखने को मिलेगी. ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है और इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है. इसमें प्रीमियम कोच की सुविधा भी दी गई है, जहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं. धूप से बचाव के लिए ब्लाइंड पर्दों की व्यवस्था की गई है.

Namo Bharat Rapid Rail 3rd

नमो भारत रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच बनाए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में सामान रखने की पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट भी दिए गए हैं. यह सेवा दिल्ली–एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement