scorecardresearch
 

भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शाह-राजनाथ ने भी किया सलाम

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. भारत की इस जीत पर राजनेताओं से लेकर सभी क्षेत्रों के लोगों ने खुशी जाहिर की है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
  • भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
  • भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. भारत की इस जीत पर राजनेताओं से लेकर सभी क्षेत्रों के लोगों ने खुशी जाहिर की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम सभी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर बहुत खुश हैं. उनकी ऊर्जा और जुनून पूरी तरह से दिखाई दे रहा था. उनका दृढ़ इरादा, धैर्य और दृढ़ संकल्प सब कुछ साफ दिखाई दे रहा था. टीम को बधाई! आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.

देखें आजतक LIVE TV

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को सलाम. पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है. अच्छा खेला टीम इंडिया! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी उन्होंने लिखा ब्रिस्बेन में क्या खेल खेला गया है. यह हाल के वर्षों में सबसे यादगार जीत में से एक है. टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई. ऑस्ट्रेलिया में यह शानदार जीत वास्तव में उल्लेखनीय है. अच्छा खेला टीम इंडिया!

योगी आदित्यनाथ ने भी जाहिर की खुशी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त हुई ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई. यह विजय 'टीम इंडिया' के दृढ़ संकल्प, धैर्य और अनुशासन को समर्पित है. 'संगठन में शक्ति' के विजय मंत्र का प्राकट्य है. कामना है कि 'टीम इंडिया' भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करती रहे.

Advertisement

बता दें कि टीम इंडिया की ये जीत इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि, ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा था, टीम इंडिया ने गावा के मैदान में जो ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत थी उसका अंत कर दिया.
 

 

Advertisement
Advertisement