scorecardresearch
 

अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी चलेगी संसद, 18 को गिलोटिन लाएगी सरकार

संसद में इस हफ्ते 19 और 20 मार्च को अवकाश है. 26 मार्च को भी रामनवमी का अवकाश पड़ रहा है. ऐसे में सरकार ने अब इन छुट्टियों की वजह से प्रभावित होने वाले कामकाज की भरपाई के लिए प्लान बी तैयार कर लिया है.

Advertisement
X
28 और 29 मार्च को भी होगी संसद की बैठक (Photo: PTI)
28 और 29 मार्च को भी होगी संसद की बैठक (Photo: PTI)

संसद में इस हफ्ते दो दिन अवकाश रहेगी. 18 और 20 मार्च को संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा और लोकसभा की बैठक नहीं होगी. गुड़ी पड़वा और ईद की छुट्टियां इस हफ्ते 18 और 19 मार्च को पड़ रही हैं. वहीं, अगले हफ्ते 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी पड़ रही है. इन छुट्टियों की भरपाई के लिए सरकार ने प्लान बी तैयार कर लिया है.

सरकार ने शनिवार-रविवार को संसद चलाने से लेकर गिलोटिन लाने तक, पूरी तैयारी कर ली है. अगले हफ्ते शनिवार और रविवार को भी संसद की बैठक होगी. अगले हफ्ते 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है. इन दोनों दिन संसद चलेगी. राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस बात का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: '...ये पॉलिसी की कमजोरी' राज्यसभा में खड़गे ने उठाया LPG का मुद्दा, नड्डा का पलटवार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इस सप्ताह 18 मार्च को सरकार गिलोटिन लाएगी. गिलोटिन उस प्रस्ताव को कहा जाता है, जब किसी मंत्रालय की अनुदान मांगों को चर्चा के बगैर सीधे पारित कराए जाने के लिए ले लिया जाता है. गिलोटिन प्रस्ताव पर बगैर चर्चा सीधे मतदान होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ज्यादा लोग शादियां करेंगे...', इनकम टैक्स पर बोलते-बोलते राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले राघव चड्ढा

गिलोटिन प्रस्ताव अक्सर तब लाए जाते हैं, जब विपक्ष के हंगामे या समय की कमी के कारण मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा नहीं हो पाती है. तब सरकार गिलोटिन लाती है. गिलोटिन के जरिये सरकार एक झटके में अनुदान मांगें पारित करा ले जाती है. अगले हफ्ते 23 और 24 मार्च को वित्त विधेयक पर चर्चा होगी और इसे पारित कराया जाएगा. विपक्ष पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की भी मांग कर रहा है. हालांकि, सरकार ने इसे लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement