scorecardresearch
 

Weather Today: इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, जानें दक्षिण से उत्तर तक देशभर के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज (सोमवार) 28 अगस्त को पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल में मौसम साफ रहेगा. आइए जानते हैं देश भर के मौसम पर IMD अपडेट्स.

Advertisement
X
Weather Update
Weather Update

उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां थम गई हैं. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में अब भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में अभी हफ्तेभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्वी भारत और सिक्किम में भारी बारिश देखने को मिल रही है. ये स्थिति यहां अगले कुछ दिन और जारी रह सकती है. इसके अलावा, गंगीय पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी बारिश की गतिविधियां जारी है. जो कुछ दिन और ऐसी ही रहेगी. 

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 28 अगस्त को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के तापमान में अब बढ़त दर्ज की जाएगी. दिल्ली में बारिश का दौर खत्म हो गया है. दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 

दिल्ली में पूरे हफ्ते नहीं बारिश की संभावना

Weather

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा. इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 

Advertisement

अगले 24 घंटे इन राज्यों में बरसेंगे बादल

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश हो सकती है. 

ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश संभव है. उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और दक्षिणी गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.


 

Advertisement
Advertisement