लोकसभा में गुरुवार को संसद का विशेष सत्र लाया गया. इस दौरान तीन बिलों पर चर्चा के लिए ये विशेष सत्र लाया गया है. लोकसभा में जैसे ही ये बिल पेश हुए तुरंत ही सदन में हंगामा मच गया. इसी दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब बोलने खड़े हुए तो सपा ने बिलों का विरोध किया. अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण की बात की और पूछा उनके लिए क्या? इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है.
लोकसभा में परिसीन बिल पेश होते ही हंगामा शुरू हो गया. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि देश के संविधान में हम संसद को पावर इस बात की दी गई है कि संविधान की रक्षा करें, सुरक्षा करें, लेकिन सभापति जी आज ऐसे बिल आए हैं कि जो हमारे संविधान को ही तोड़-मरोड़ रहे हैं और इसका हम समाजवादी पार्टी के लोग पुरजोर विरोध करते हैं.
सभापति जी जिस तरह से डिलिमिटेशन को जनगणना से पृथक किया जा रहा है. ये मैं समझता हूं कि ये संविधान की भावनाओं के पूरी तरह से विरोध में हैं. समाजवादियों से बड़ा महिलाओं का हितैषी इस देश की कोई पार्टी नहीं है. आज भी आपसे ज्यादा सदस्य हमारे पास हैं. इसलिए सभापति जी आपके माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि इस बिल को संविधान संशोधन बिल को परिसीमन बिल को केंद्र आज संशोधन बिल को वापस लिया जाए.
इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश बोले- आप धोखा देकर ये बिल लाना चाहते हैं. आप जनगणना क्यों नहीं करा रहे. इस पर अमित शाह ने कहा- अध्यक्ष जी सदन की कार्रवाई को पूरा देश देख रहा है। कुछ बयान ऐसे किए गए जो जनता में चिंता पैदा कर रहे हैं. अखिलेश यादव पूछ रहे हैं जनगणना क्यों नहीं हो रही है. मैं देश को बताना चाहता हूं जनगणना जारी है। उन्होंने कहा कि हम जातीय जनगणना की मांग करेंगे. मैं बताना चाहता हूं कि सरकार इसका भी निर्णय ले चुकी है, और जाति के साथ ही यह जनगणना हो रही है.
धर्मेंद्र जी कह रहे हैं कॉलम नहीं है. उनको पता होना चाहिए कि अभी घरों की गिनती हो रही है और घरों की जाति नहीं होती है. जब लोगों की गण्ना होगी तो जाति की भी गणना होगी. मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण गैर संवैधानिक है, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता. इस पर अखिलेश यादव बोले कि आपने अनडेमोक्रेटिक बात कही है. धर्म की बात कही होगी. पूरा देश आधी आबादी को आरक्षण चाहता है. मैं जानना चाहता हूं कि मुस्लिम महिलाओं के लिए क्या. इस पर अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है.