इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. तेहरान समेत ईरान के 6 शहरों में करीब 30 ठिकानों पर धमाके हुए हैं. ईरान ने भी इजरायल को जवाबी हमले की धमकी दी है. गंभीर हालात को देखते हुए भारत सरकार ने इजरायल में रहने वाले अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है.
इजरायल में भारतीय दूतावास ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है. दूतावास ने सभी भारतीयों को बहुत सावधान रहने को कहा है. सरकार ने अपील की है कि लोग हर समय सतर्क रहें. इजरायली अधिकारियों और 'होम फ्रंट कमांड' के नियमों का सख्ती से पालन करें. नियमों को तोड़ना जानलेवा हो सकता है.
इजरायल में हजारों भारतीय छात्र और कर्मचारी रहते हैं. उनकी सुरक्षा भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास वहां के अधिकारियों के संपर्क में है. सरकार ने साफ किया है कि इस संकट में सुरक्षा नियमों को मानना ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है.
अकारण बाहर न निकले के निर्देश
दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक अपने घर या दफ्तर के पास वाले सुरक्षा शेल्टर (आश्रय स्थलों) के करीब ही रहें, ताकि सायरन बजते ही तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं. दूतावास ने साफ कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, इजरायल में कहीं भी सफर न करें.
मदद के लिए हेल्पलाइन जारी
ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://oref.org.il/eng) देखते रहने के आदेश हैं. दूतावास ने लोगों से स्थानीय खबरें और मोबाइल अलर्ट पर नजर रखने को कहा है किसी भी इमरजेंसी में मदद के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की गई है.
फोन नंबर: +972-54-7520711
ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in
सरकार की प्राथमिकता: सुरक्षा