scorecardresearch
 

गर्मी की छुट्टियों में करें दक्षिण भारत की सैर, IRCTC के इस टूर पैकेज में EMI की भी सुविधा, जानें बुकिंग डिटेल्स

IRCTC ने 26 जून 2026 से 11 दिन और 12 रातों का भारत गौरव टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से शुरू होगा. इस टूर पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात का खाना एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है.

Advertisement
X
Bharat Gaurav Tourist Train For South India Tour (File Photo- IRCTC)
Bharat Gaurav Tourist Train For South India Tour (File Photo- IRCTC)

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. 26 जून 2026 से शुरू होने वाला यह टूर पैकेज 11 दिन और 12 रातों का होगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा होगी.

इस दौरान पर्यटकों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को जिन स्टेशनों से ट्रेन की सुविधा मिलेगी उनमें योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, एमबीडीपी (प्रतापगढ़), प्रयागराज और मानिकपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं.  पर्यटक भारत गौरव ट्रेन में इन स्टेशनों से चढ़ सकते हैं और उतर सकते हैं.

इस शानदार टूर पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है.

जानिए कितना होगा किराया
इस पैकेज में इकोनामी श्रेणी यानी स्लीपर क्लास मे यात्रा करने पर पैकेज का किराया रू, 24350/- निर्धारित किया गया है. वहीं, स्टैंडर्ड श्रेणी यानी 3 एसी क्लास मे बुकिंग करने पर पैकेज का मूल्य रू.41800/- प्रति व्यक्ति होगा. जबकि कम्फर्ट श्रेणी यानी 2एसी क्लास मे बुकिंग कराने पर पैकेज का मूल्य रू.55750/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इस यात्रा सेवा में LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग 
IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है. 

9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement