scorecardresearch
 

Indian Railways: मुंबई-पुणे और बिहार के बीच चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम शेड्यूल

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है और कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है. ऐसे में भारतीय रेलवे विभिन्न रूट्स पर समय स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने पुणे और मुंबई से दानापुर और समस्तीपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं इन ट्रेनों का रूट और टाइम शेड्यूल.

Advertisement
X
मुंबई-पुणे और बिहार रूट पर जुलाई तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें (File Photo- ITG)
मुंबई-पुणे और बिहार रूट पर जुलाई तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें (File Photo- ITG)

गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले यूपी-बिहार के लोग अपने घरों को वापस लौटते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और लोगो को कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है. गर्मी के दिनों में लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है.

इसी कड़ी में भारतीय रेलवे द्वारा पुणे और मुंबई से दानापुर और समस्तीपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा दानापुर से पुणे एवं मुंबई तथा समस्तीपुर से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. 

आइए देखते हैं इन समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, रूट और टाइमिंग:

> गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल

डीडीयू-प्रयागराज छिवकी- जबलपुर-भुसावल के रास्ते प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 15 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन पुणे से 15.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 23.00 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.16 बजे बक्सर, 01.00 बजे आरा रुकते हुए 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

वहीं, गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 17 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा, 06.43 बजे बक्सर एवं 08.55 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 18.15 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल

डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 15 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.40 बजे बक्सर, 17.40 बजे आरा रुकते हुए 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

वहीं, गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 16 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 21.30 बजे खुलकर 22.10 बजे आरा, 22.50 बजे बक्सर, दूसरे दिन 02.05 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 07.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

> गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते साप्ताहिक चलने वाली गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 21 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.35 बजे बक्सर, 17.35 बजे आरा, 18.30 बजे दानापुर, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.30 बजे सोनपुर, 19.55 बजे हाजीपुर एवं 21.15 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.

वहीं, गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 04.20 बजे मुजफ्फरपुर, 05.15 बजे हाजीपुर, 05.30 बजे सोनपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र, 06.48 बजे दानापुर, 07.20 बजे आरा, 08.10 बजे बक्सर एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement