गृह मंत्री अमित शाह का अकाउंट ट्विटर ने 12 नवंबर को कुछ समय के लिए लॉक कर दिया था. हालांकि, कुछ ही समय बाद ट्विटर ने गृह मंत्री शाह का अकाउंट चालू कर दिया था. अब इस मसले पर ट्विटर ने सफाई दी है.
ट्विटर ने अमित शाह का अकाउंट लॉक किए जाने के पीछे अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीति को वजह बताया है. ट्विटर की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि अमित शाह के अकाउंट को अनजानी त्रुटि के कारण अस्थायी रूप से बंद किया गया था.
देखें: आजतक LIVE TV
ट्विटर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वैश्विक कॉपीराइट पॉलिसी के तहत लिए गए इस फैसले को कुछ ही देर बाद वापस ले लिया गया और अकाउंट को फिर से चालू कर दिया गया.
Due to an inadvertent error, we temporarily locked this account under our global copyright policies. This decision was reversed immediately and the account is fully functional: Twitter Spokesperson on Home Minister Amit Shah's account being temporarily locked yesterday evening
— ANI (@ANI)
ट्विटर के प्रवक्ता ने अमित शाह का अकाउंट लॉक किए जाने से पहले प्रोफाइल फोटो हटाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा एक कॉपीराइट क्लेम के कारण किया गया था. ट्विटर ने अमित शाह के अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी लगा दी गई है. अमित शाह के अकाउंट को सामान्य कर दिया गया है.
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह का अकाउंट ट्विटर ने 12 नवंबर को लॉक कर दिया था. अमित शाह ट्विटर पर काफी लोकप्रिय हैं. ट्विटर पर उनके 23.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं.