scorecardresearch
 

Heatwave Alert: आफत की गर्मी! दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान से MP तक लू, जानें देशभर का मौसम

भीषण गर्मी से उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक तप रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कई दिनों तक लू और गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. दिन ही नहीं, रात में भी गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं.

Advertisement
X
कुछ दिनों तक लू और भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है. (Photo-PTI)
कुछ दिनों तक लू और भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है. (Photo-PTI)

देश के कई हिस्सों में गर्मी खतरनाक रूप लेती जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लू और भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 24 मई तक हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है. वहीं कुछ इलाकों में गर्म रातें भी लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 मई तक अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है. राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी इसी अवधि के दौरान हीटवेव का असर रहेगा. पश्चिम राजस्थान में 21 मई तक गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पूर्वी राजस्थान में 20 मई तक रात में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी यूपी में 19 से 24 मई के बीच गंभीर लू की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 19 मई से 24 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी 18 और 19 मई को लू चलने की संभावना है.

Advertisement

मध्य भारत भी तेज गर्मी की चपेट में है. मध्य प्रदेश में भी 24 मई तक लू चलने का अनुमान है. विदर्भ में 23 मई तक हीटवेव का असर रहेगा, जबकि 18 और 19 मई को गर्म रातें भी परेशान करेंगी. छत्तीसगढ़ में 20 से 24 मई तक लू चल सकती है. मराठवाड़ा में 18 और 19 मई को गर्म हवाओं का असर रहेगा, जबकि मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव की स्थिति बन सकती है.

पूर्वी भारत में बिहार के कुछ इलाकों में 18 और 19 मई को लू की चेतावनी जारी की गई है. ओडिशा में 22 मई तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. गुजरात में भी गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है.

दक्षिण भारत में तेलंगाना के कुछ हिस्सों में 19 से 21 मई तक लू चलने की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 20 से 24 मई तक हीटवेव का असर रह सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement