scorecardresearch
 

अप्रैल का आखिरी हफ्ता देगा 44 डिग्री वाला टॉर्चर, Heat Map में देखें गर्मी का प्रकोप

Heat Alert: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इन राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रहेगा और रातें भी गर्म रहेंगी.

Advertisement
X
सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रहेगा दिन का तापमान (File Photo-ITG)
सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रहेगा दिन का तापमान (File Photo-ITG)

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है. सूरज की तपिश ऐसी है जैसे आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में और झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

IMD के मुताबिक, इन इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री या उससे ज्यादा रहने वाला है. कई जगहों पर रातें भी गर्म रहेंगी, जिससे लोगों को आराम नहीं मिल पाएगा. बीते सात दिनों के रिकॉर्ड तापमान और आने वाले छह दिनों के पूर्वानुमान से पता चलता है कि उत्तर और मध्य भारत पूरी तरह गर्मी की चपेट में है.

नीचे दिए गए एनिमेशन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गर्मी कहां-कहां बढ़ रही है और आने वाले दिनों में कहां गर्मी का प्रकोप और बढ़ जाएगा.

कहां-कहां चलेगी लू?

  • दिल्ली: 24 और 25 अप्रैल को लू की स्थिति रहेगी. तापमान 42-44 डिग्री तक रह सकता है. 
  • उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 26 अप्रैल तक लू चलेगी. कई जगह 43-44 डिग्री तक पारा पहुंचेगा.
  • राजस्थान: 24 से 26 अप्रैल तक लू चलेगी. खासकर उत्तरी और पश्चिमी भागों में हीटवेव का अलर्ट है.
  • मध्य प्रदेश: 26 अप्रैल तक लू का अलर्ट है.
  • महाराष्ट्र (विदर्भ): 24 से 27 अप्रैल तक गर्मी चरम पर रहने का अनुमान है.
  • छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी भीषण गर्मी के साथ लू का सितम अभी जारी रहेगा.

प्रचंड गर्मी... देश में इस जगह पारा 44.6 पार! देखें सबसे गर्म शहरों की लिस्ट 
 

Advertisement

क्यों बढ़ रही है गर्मी?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी प्री-मॉनसून की स्थिति है. हवा की दिशा और साफ आसमान के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं. बता दे कि अप्रैल-जून 2026 के लिए IMD ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस बार गर्मी के दिन सामान्य से ज्यादा रह सकते हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement