scorecardresearch
 

1100 से ज्यादा फर्जी बम कॉल का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर स्कूल-अस्पताल तक को दी थी धमकी

Karnataka man behind 1,100+ hoax bomb threats: दिल्ली में हाईकोर्ट, स्कूल और अस्पताल समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में 1100 से ज्यादा फर्जी कॉल और ईमेल भेजकर दहशत फैलाई.

Advertisement
X
फर्जी बम धमकियों से हड़कंप मचाने वाला आरोपी पकड़ा गया (Representative Photo: ITG/ Himanshu Mishra)
फर्जी बम धमकियों से हड़कंप मचाने वाला आरोपी पकड़ा गया (Representative Photo: ITG/ Himanshu Mishra)

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पिछले कुछ महीनों से राजधानी को बम की धमकियां देकर दहशत फैलाने वाले शख्स को आखिरकार कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है. 

आरोपी की पहचान श्रीनिवास लुईस के रूप में हुई है जो कर्नाटक का रहने वाला है और अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था. आरोपी के पकड़े जाने से दिल्ली पुलिस को बड़ी राहत मिली है.

क्या करता था यह शख्स?

श्रीनिवास ने पिछले कुछ महीनों में 1100 से ज्यादा फर्जी बम कॉल किए और ईमेल भेजे. उसने दिल्ली हाईकोर्ट, स्कूल, अस्पताल समेत कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी. 

हर बार इन धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़े पैमाने पर जांच-पड़ताल करनी पड़ती थी जिससे जनता में डर का माहौल बनता था और प्रशासन का कीमती समय और संसाधन बर्बाद होते थे.

यह भी पढ़ें: UK दूल्हे का झांसा, 6.75 लाख की ठगी! दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी सुनाकर महिला से ऐंठे लाखों

Advertisement

कैसे पकड़ा गया?

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की. तकनीकी जांच और सुराग जोड़ते-जोड़ते पुलिस कर्नाटक तक पहुंची और वहां से श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया. अब उसे दिल्ली लाया जा रहा है.

आगे क्या होगा?

दिल्ली पहुंचते ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर पूछताछ होगी. पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिर इतनी बड़ी तादाद में फर्जी धमकियां देने के पीछे उसकी क्या मंशा थी. साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि क्या उसने दिल्ली के अलावा किसी और शहर को भी इस तरह की धमकियां दी थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement