scorecardresearch
 

दिल्लीः केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, पानी के बिल पर 31 दिसंबर तक छूट बढ़ाई

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हाउस टैक्स के हिसाब से ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच कॉलोनियां हैं, उनमें से ई, एफ, जी, एच कॉलोनी में रहने वालों के लोगों के 100 फीसदी प्रिंसिपल एमाउंट माफ कर दिए जाएंगे. 31 मार्च, 2019 तक के वर्तमान बकाया राशि के सहित उनके सारे एलपीएससी और एरियर्स भी 100 फीसदी माफ कर दिए जाएंगे.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्लीवासियों को राहत (फाइल-पीटीआई)
अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्लीवासियों को राहत (फाइल-पीटीआई)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • केजरीवाल सरकार के फैसले से लोगों को 3 महीने की और राहत
  • E, F, G, H श्रेणी के क्षेत्रों को 31 मार्च 2019 तक बिल में पूरी छूट
  • D श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को 75% की छूट दी जाएगी
  • जो उपभोक्ता C श्रेणी में आते हैं उन्हें 50% की छूट दी जाएगी
  • A और B श्रेणी के लोगों को पानी के बिल में 25% की छूट मिलेगी

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली जलबोर्ड ने पानी के बकाया बिल माफ करने की योजना 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी है. पहले यह योजना 30 सितंबर 2020 तक लागू थी. इसके तहत अगर उपभोक्ता 31 मार्च 2019 तक का प्रिंसिपल एरियर 30 सितंबर 2020 तक भी जमा करा देते हैं तो उनको लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) पर 100 फीसदी की छूट मिलेगी.

इस योजना के तहत जिन-जिन घरेलू उपभोक्ताओं के पास फंक्शनल मीटर्स हैं उन्हें इसका लाभ मिल रहा है. ऐसे लोगों का सारा लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) पूरा माफ कर दिया जाएगा. ये एक तरह से पेनाल्टी और इंट्रेस्ट होता है. इस स्कीम से अब तक 4.30 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिला है.

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हाउस टैक्स के हिसाब से ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच कॉलोनियां हैं, उनमें से ई, एफ, जी, एच कॉलोनी में रहने वालों के लोगों के 100 फीसदी प्रिंसिपल एमाउंट माफ कर दिए जाएंगे. 31 मार्च, 2019 तक के वर्तमान बकाया राशि के सहित उनके सारे एलपीएससी और एरियर्स भी 100 फीसदी माफ कर दिए जाएंगे.

ए-बी कैटेगरी को ज्यादा फायदा 

साथ ही, ए और बी कैटेगरी लोगों के 100 फीसदी एलपीएससी माफ कर दिया जाएगा और प्रिंसिपल एमाउंट का 25 फीसदी बिल माफ कर दिया जाएगा. सी कैटेगरी के 50 फीसदी माफ किया जाएगा. डी कैटिगरी का 75 फीसदी माफ किया जाएगा. सी और डी कैटेगरी का एलपीएससी 100 फीसदी माफ किया जाएगा.

Advertisement

दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन राघव चड्ढा ने बयान जारी कर कहा कि हम लोग ये समझते हैं कि इस महामारी ने दिल्ली के लोगों पर काफी असर डाला है, इसलिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने छूट की स्कीम को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने का फैसला किया है, दिल्ली जल बोर्ड हमेशा सतर्क रहता है और इस फैसले से उन नागरिकों को बिल चुकाने का मौका मिलेगा जिन्होंने किसी भी कारण से बिल नहीं चुकाया है. हमें उम्मीद है कि वो सभी उपभोक्ता इस स्कीम को बढ़ाने का फायदा उठा पाएंगे.

Advertisement
Advertisement