पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है. भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. ईडी के अधिकारी शनिवार सुबह 7:25 बजे पर करीब 20 गाड़ियों में संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर पहुंचे. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है. वह वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है. ईरान अमेरिका तनाव और होर्मुज के बंद होने से ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल देखने को मिली है. पढ़े आज की बड़ी खबरें...
1. आज 11 बजे CM की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री कोलकाता पहुंचे
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है. भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे.
2. पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह-सुबह छापेमारी, 20 गाड़ियों में पहुंचे ED के अफसर
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. ईडी के अधिकारी शनिवार सुबह 7:25 बजे पर करीब 20 गाड़ियों में संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर पहुंचे. ईडी ने संजीव अरोरा द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से किए गए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले का पता लगाया था.
3. लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमा
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है. वह वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है. पदभार ग्रहण करने के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे.
4. वाइस एडमिरल स्वामीनाथन नए नौसेना प्रमुख नियुक्त, 31 मई से शुरू होगा कार्यका
केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई को अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा. स्वामीनाथन 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे. वो 'कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर' के विशेषज्ञ माने जाते हैं.
5. 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, हर दिन 1000Cr का नुकसान
ईरान अमेरिका तनाव और होर्मुज के बंद होने से ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल देखने को मिली है. कुछ ही समय में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं, जिसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे हैं, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि ईंधन की कीमतें जल्द बढ़ सकती हैं.
IPL 2026 के मैच नंबर 51 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता को जीत के लिए 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 14.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए. KKR की ये लगातार चौथी जीत रही.
7. जिस स्टार खिलाड़ी ने जिताया श्रीलंका को क्रिकेट वर्ल्ड कप, उसके घर में मिली डेडबॉडी, मचा हड़कंप
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान अरविंद डी सिल्वा के कोलंबो स्थित घर में श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना मृत पाए गए. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी. चंद्रसेना हाल ही में अरबों डॉलर के विमान सौदे में रिश्वत के आरोपों को लेकर चर्चा में थे.