scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 नवंबर 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. देवेंद्र फडणवीस ने 2024 के चुनाव में सीएम फेस को लेकर कहा कि हमारे पास हुकुम का इक्का है, उसके नाम पर सारे फेस आगे बढ़ जाते हैं. दिल्ली-एनसीआर में हर पांच परिवारों में से चार ने प्रदूषण से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहा है. शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में अमृतपाल सिंह को भी आरोपी बनाया जाएगा.

Advertisement
X
एलन मस्क के नाम वाला ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
एलन मस्क के नाम वाला ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. देवेंद्र फडणवीस ने 2024 के चुनाव में सीएम फेस को लेकर कहा कि हमारे पास हुकुम का इक्का है, उसके नाम पर सारे फेस आगे बढ़ जाते हैं. दिल्ली-एनसीआर में हर पांच परिवारों में से चार ने प्रदूषण से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहा है. शिवसेना नेता सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाएग और उनकी हत्या के मामले में अमृतपाल सिंह को आरोपी बनाया जाएगा. Elon Musk के नाम से हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट करने वाले इयान वुलफोर्ड (Ian Woolford) का अकाउंट सस्पेंड हो गया है. जानें आज शाम की 5 बड़ी खबरें.

शिंदे या आप...कौन होगा अगले चुनाव में चेहरा? फडणवीस बोले- हमारे पास हुकुम का इक्का!

मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से जब 2024 के चुनाव में सीएम फेस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने पहले ही क्लीयर किया है कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हमारे पास हुकुम का इक्का है और वो हैं- मोदी जी. आप कोई भी फेस लगा दीजिए, वो सारे आगे बढ़ जाते हैं. आज तो हमारे नेता एकनाथ शिंदे हैं. चुनाव में भी शिंदे ही फेस होंगे.

दिल्ली में हर पांच में से चार परिवार प्रदूषण से बीमार, सर्वे के नतीजों ने लोगों को चौंकाया

दिल्ली-एनसीआर इस समय भारी प्रदूषण की चपेट में है. सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हर पांच परिवारों में से चार ने पिछले कुछ हफ्तों में प्रदूषण से संबंधित बीमारियों को अनुभव किया है. लोकलसर्किल के सर्वे में ये दावा किया गया है. सर्वे में शामिल 19,000 लोगों में से 18% पहले ही अपनी समस्याओं को लेकर डॉक्टर के पास जा चुके हैं. 80 प्रतिशत परिवारों में एक सदस्य हैं जो प्रदूषण के कारण सांस की समस्या का सामना कर रहे हैं.

Advertisement

'सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा, एक सदस्य को नौकरी, अमृतपाल आरोपी', प्रशासन ने मानी शिवसेना नेता के परिवार की मां

शिवसेना नेता सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिवार से शनिवार को अमृतसर के कलेक्टर हरप्रीत सूडान और पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने मुलाकात की. परिवार ने उनसे मांग की कि हत्याकांड में अमृतपाल सिंह का नाम जांच में शामिल करने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के अलावा सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने की मांग की. आलाधिकारियों ने सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया.

मस्क के नाम पर मजाक पड़ा भारी, भोजपुरी गाने ट्वीट करने वाले 'नकली मस्क' Ian Woolford का अकाउंट सस्पेंड

Elon Musk के नाम से हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट करने वाले इयान वुलफोर्ड (Ian Woolford) का अकाउंट सस्पेंड हो गया है. इयान ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलॉन मस्क कर दिया था और प्रोफाइल व कलर फोटो भी मस्क वाली यूज की थी. चूंकि उनका अकाउंट वेरिफाई था, तो बहुत से लोगों को लग रहा था कि मस्क का अकाउंट हैक हो गया है. इयान लगातार मस्क के नाम से ट्वीट कर रहे थे, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है. 

Advertisement

टी20 वर्ल्ड में ग्रुप-1 के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया का पत्ता साफ हो गया है. ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था. इंग्लैंड ने ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में अब सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-2 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. भारत ही ग्रुप-2 में टॉप पर रहेगा. ग्रुप-1 में भारत का आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे से सामना होना है. 

Advertisement
Advertisement