मंगलवार का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम रहा. आज भी संसद में मणिपुर के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हो सकी. तो वहीं दूसरी बड़ी खबर ये रही कि भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने अपने दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली है. हालांकि दोनों ने शादी की खबरों से इनकार किया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने दोनों सदनों के नेता विपक्षों को पत्र लिखा है. इस पत्र में शाह ने लिखा है कि केंद्र सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. वहीं दूसरी ओर INDIA गठबंधन से सभी दल कल सुबह 10 बजे राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में अहम मुद्दे पर बैठक करेंगे.
पाकिस्तान से निकाहनामा आया सामने, फिर भी शादी से मुकर रहे हैं अंजू और नसरुल्लाह
राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू का मुद्दा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. चर्चा है कि अंजू और उसके पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला ने वहां शादी कर ली है. लेकिन नसरुल्लाह इन तमाम खबरों और कागजों (निकाहनामा) को झूठा बता रहा है. इस पूरी खबर पर नसरुल्लाह ने आजतक से बातचीत की. इस दौरान भी वो अपने और अंजू के निकाह की खबरों को झूठा बताता रहा.
नागालैंड में महिला आरक्षण से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि राज्य में महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों लागू नहीं किया गया? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, आप अपनी ही पार्टी की राज्य सरकारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- आप अन्य राज्य सरकारों के खिलाफ तो कड़ा रुख अपनाते हैं जो आपके प्रति उत्तरदायी नहीं हैं, लेकिन जिस राज्य में आपकी पार्टी की सरकार होती है, वहां आप कुछ नहीं करते.
UGC NET Result 2023 Out: जारी हुआ यूजीसी नेट रिजल्ट, इस Direct Link पर करें चेक
UGC NET Result 2023 Direct Link: एनटीए ने यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार यूजीसी नेट की ऑफिशियव वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
आयकर विभाग ने 1 लाख करदाताओं को भेजा नोटिस... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई वजह
निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1 लाख लोगों को ये नोटिस बिना सोचे-समझे नहीं भेजा गया है. ऑफिशियल लेटर के मुताबिक, ये सभी नोटिस 14 महीनों के दौरान भेजे गए हैं और ज्यादातर टैक्सपेयर्स 50 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना इनकम वाले हैं.