scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 अप्रैल 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को 20 मिनट संबोधित किया, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 106 डॉलर के पार पहुंच गई.

Advertisement
X
ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया. (Photo: ITG)
ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया. (Photo: ITG)

ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम बीस मिनट का संबोधन दिया. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के इस संबोधन के बाद ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल कीमत 106 डॉलर के ऊपर चला गया. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे‑धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते 3 से 5 अप्रैल के बीच दिल्ली‑एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में गरज‑चमक, बारिश तथा तेज हवाओं की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.


'ईरान से कोई डील नहीं, उसे परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे', राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का ऐलान

ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम बीस मिनट का संबोधन दिया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आने वाले हफ़्तों में ईरान के ख़िलाफ़ अपने सैन्य अभियान को और तेज़ करेगा, भले ही पर्दे के पीछे बातचीत जारी हो. ट्रंप ने कहा, "अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट से लगभग कोई तेल नहीं लेता है. हमें इसकी ज़रूरत नहीं है."

भारत की बढ़ी मुसीबत... Trump के ऐलान से तेल में लगी आग, क्रूड ऑयल 105 डॉलर के पार

डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार अपने संबोधन में कहा कि हम ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे, और 2 से 3 हफ्तों में बड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं. इस संबोधन के बाद ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल कीमत 106 डॉलर के ऊपर चला गया. एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका था.

Advertisement

Delhi Weather: वीकेंड पर दिल्ली‑NCR में जमकर बरसेंगे बादल, आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्री‑मॉनसून गतिविधियां अब और तेज़ हो गई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे‑धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते 3 से 5 अप्रैल के बीच दिल्ली‑एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में गरज‑चमक, बारिश तथा तेज हवाओं की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं.

NASA ने लॉन्च किया आर्टेमिस 2 मिशन... अब चांद दूर नहीं

नासा ने 2 अप्रैल 2026 को आर्टेमिस 2 मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी है. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार सुबह 3:54 बजे विशाल SLS रॉकेट ने आसमान में उड़ान भरी. यह 54 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन है. यह मिशन भविष्य में मंगल ग्रह पर जाने वाले मिशनों की भी नींव रखेगा.  

LSG vs DC: समीर रिजवी के दम पर जीती दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स को लो स्कोरिंग गेम में हराया

IPL 2026 के मैच नंबर 5 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में LSG ने दिल्ली को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया.  इस मैच में दिल्ली के समीर रिज़वी ने 70 रन बनाए.

Advertisement

भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन भरा फॉर्म

भारत की जनगणना प्रक्रिया का डिजिटल दौर शुरू हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को खुद जानकारी देने की प्रक्रिया में हिस्सा लेकर इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की है. यह पहली बार है जब देश की जनगणना में नागरिकों को डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी खुद देने का विकल्प दिया गया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement