scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

एलपीजी संकट के बीच सरकार ने कॉमर्शियल कंज्यूमर्स से पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपील की. वहीं, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय शेयर मार्केट में आज दोनों इंडेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए.

Advertisement
X
अब सिर्फ 7 दिन में घर आएगा पीएनजी कनेक्शन ( File Photo: PTI)
अब सिर्फ 7 दिन में घर आएगा पीएनजी कनेक्शन ( File Photo: PTI)

केंद्र सरकार ने व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पीएनजी पर शिफ्ट हो जाएं. वहीं, शेयर बाज़ार में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इन खबरों के अलावा, बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली वितरण कंपनियों के सभी श्रेणियों में 35 पैसे प्रति यूनिट टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

पैनिक में न करें LPG बुकिंग, 7 दिन में मिलेगा PNG कनेक्शन... ईंधन संकट पर सरकार का बयान

भारत सरकार अब एलपीजी यानी रसोई गैस के इस्तेमाल को कम करने और पीएनजी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. विदेश मंत्रालय के असीम महाजन ने बताया कि व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द पीएनजी पर शिफ्ट हो जाएं. सरकार ने आदेश दिया है कि पीएनजी के लिए आने वाले किसी भी आवेदन को एक हफ्ते के भीतर मंजूरी दी जाए.

चांदी के बाद अब शेयर बाजार क्रैश... सेंसेक्स 2500 अंक गिरा, ये 5 स्टॉक्स तबाह?

शेयर बाज़ार में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2496 अंक फिसलकर बंद हुआ, तो वहीं NSE का निफ्टी इंडेक्स 775 अंक की गिरावट के साथ क्लोज़ हुआ. दूसरी तरफ MCX पर चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, तो वहीं सोना भी करीब 2.50 फीसदी तक फिसल गया.

Advertisement

बिहार के लिए गुड न्यूज! बिजली टैरिफ नहीं बढ़ेगा... 2.22 करोड़ लोगों की मिलेगी राहत

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली वितरण कंपनियों के सभी श्रेणियों में 35 पैसे प्रति यूनिट टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. आयोग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए टैरिफ को यथावत रखा गया है. इसके अलावा आयोग ने छोटे व्यापारियों के लिए फिक्स्ड चार्ज में कटौती की है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ तोड़ा सीजफायर, ईद से पहले कुनार प्रांत में बरसाए बम

अफ़गानिस्तान ने पाकिस्तान पर ईद के मद्देनज़र घोषित हुए अस्थायी सीज़फायर को तोड़ने का आरोप लगाया है. अफ़गानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ने कुनार प्रांत में अब तक 72 गोले दागे हैं. वहीं, नराई जिले में अभी भी गोलाबारी जारी है. अफ़गान पक्ष का कहना है कि पाकिस्तान की सेना उन नागरिकों को निशाना बना रही है, जो अपने घरों को लौट रहे हैं.

12 दिन में 7 लाख श्रद्धालुओं ने किया चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड?

चारधाम यात्रा 2026 के लिए 12 दिनों में 6.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं. इस लिस्ट में केदारनाथ धाम सबसे आगे है, जहां 2.29 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. वहीं बद्रीनाथ धाम के लिए 2,02,622 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. इसके अलावा गंगोत्री के लिए 1,28,253 और यमुनोत्री के लिए 1,25,366 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन किया है.

Advertisement

AI डीपफेक से तंग गौतम गंभीर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, ल‍िया लीगल एक्शन... इन बड़ी कंपन‍ियों को घेरा

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट की कमर्शियल डिवीजन में सिविल सूट दायर कर AI डीपफेक, फर्जी वीडियो और बिना अनुमति मर्चेंडाइज बेचने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. गंभीर की लीगल टीम के मुताबिक, 2025 के अंत से सोशल मीडिया पर फर्ज़ी कंटेंट तेजी से बढ़ा है. इस मामले में कुल 16 प्रतिवादियों को शामिल किया गया है.

'मुझे टीम इंड‍िया का चीफ सेलेक्टर बने रहने दो...', T20 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप जीत के बाद अजीत अगरकर का दांव

भारतीय क्रिकेट टीम चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अपने कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने का औपचारिक अनुरोध किया है. बता दें कि IPL 2025 से ठीक पहले अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाया गया था. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन ICC खिताब जीते, लेकिन टेस्ट में प्रदर्शन कमज़ोर रहा है.

केरलम विधानसभा चुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, यहां देखें पूरी List

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. पार्टी ने कई चर्चित चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है. अरनमुला सीट से भाजपा ने पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा नट्टिका सीट से भाजपा उम्मीदवार C.C. मुकुंदन हैं, जो हाल ही में CPI छोड़कर भाजपा में शामिल हुए.

Advertisement

बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद मर्डर केस में 4 महीने बाद राहत

पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार 19 मार्च 2026 को जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी है. अनंत सिंह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुए इस हत्याकांड के आरोप में पटना की बेऊर जेल में बंद थे. आज तक के अनुसार, 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी.  

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ सांप के जहर का केस खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने सांपों के ज़हर की तस्करी और सेवन से जुड़े मामलों में एल्विश यादव के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाहियां रद्द करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिस तरह से शिकायत दर्ज की गई थी, उसमें प्रक्रिया के स्तर की कई खामियां थीं. आज तक के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि हम उठाए गए अन्य मुद्दों पर विचार नहीं करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement