scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

लोकसभा विशेषाअधिकर विभाग ने स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो को लेकर कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी किया. वहीं, शेयर बाजार में सेंसेक्स ने 1200 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ.

Advertisement
X
सुप्रिया श्रीनेत. (File photo: ITG)
सुप्रिया श्रीनेत. (File photo: ITG)

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: लोकसभा विशेषाअधिकर विभाग ने स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो को लेकर कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी किया. वहीं, शेयर बाजार में सेंसेक्स ने 1200 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ. इन खबरों के अलावा, मुकेश अंबानी ने AI सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस, सुप्रिया श्रीनेत समेत 8 से मांगा जवाब

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो प्रकाशित करने के आरोप में लोकसभा विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी किया है. बीजेपी सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत पर लोकसभा विशेषाधिकार विभाग ने सुप्रिया श्रीनेत सहित 8 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब तलब किया है.

Stock Market Crash: आखिरी घंटे में मचा ऐसा कोहराम... शेयर बाजार हुआ क्रैश, ₹7 लाख करोड़ स्वाहा
शेयर बाज़ार में सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 1200 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 365 अंक की बड़ी गिरावट लेकर क्लोज़ हुआ. इस गिरावट में निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

Advertisement

मुकेश अंबानी ने खोला खजाना, AI को लेकर बड़ा ऐलान... ₹10 लाख करोड़ करेंगे खर्च

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात सालों में AI सेक्टर में भारी-भरकम 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है. समिट में अपने संबोधन के दौरान रिलायंस चेयरमैन ने कहा कि AI का सर्वश्रेष्ठ रूप अभी आना बाकी है. मुकेश अंबानी के अलावा गौतम अडानी ने भी 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की घोषणा की है.

भगवा, सैंडल की जगह जूते... CM योगी के जापान दौरे से पहले पहनावे की चर्चा तेज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को सिंगापुर दौरे पर जाएंगे और इसके बाद जापान पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश यात्रा के दौरान भी भगवा वस्त्र में ही नजर आएंगे. जापान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोक्यो से करीब 45 से 50 किलोमीटर दूर स्थित हनुमान मंदिर भी जाएंगे.

सीखना हुआ और आसान... NCERT ने लॉन्च किया AI ई-मैजिक बॉक्स

NCERT ने 3 से 8 साल के बच्चों के लिए एआई आधारित ई-मैजिक बॉक्स नाम का एक नया ऐप शुरू किया है. यह ऐप छोटे बच्चों की पढ़ाई को आसान और मजेदार बनाने के लिए बनाया गया है. इसमें AI की मदद से बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार सीखने में मदद मिलती है. यह प्लेटफॉर्म सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी उपयोगी है.

Advertisement

एपस्टीन पर हंगामे के बीच किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार, बर्थडे पर एक्शन

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर इस समय पुलिस कस्टडी में हैं. एंड्रयू की गिरफ्तारी उनके जन्मदिन वाले दिन ही हुई है. एंड्रयू की गिरफ्तारी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है.

2025 में केरल पहुंचे 2.58 करोड़ टूरिस्ट, विदेशियों को भा गया ये शहर

केरल के पर्यटन क्षेत्र के लिए साल 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ है, इस दौरान राज्य के गठन के बाद पहली बार पर्यटन के आंकड़े 2.58 करोड़ के पार निकल गए हैं. साल 2025 में कुल 2,58,80,365 पर्यटक केरल पहुंचे. यह संख्या पिछले साल यानी 2024 के मुकाबले करीब 29 लाख ज़्यादा है. वहीं, घरेलू पर्यटकों की संख्या में 12.6% की बड़ी ग्रोथ देखी गई है.

4 कैच और 4 विकेट... इस गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को वेस्टइंडीज़ ने इटली को 42 रनों से हरा दिया. यह मौजूदा टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की लगातार चौथी जीत रही. इस दौरान वेस्टइंडीज़ के शमर जोसेफ ने खास उपलब्धि अपने नाम की है. जोसेफ किसी टी20 इंटरनेशल मैच (पुरुष या महिला) में चार विकेट और चार कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Advertisement

रमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, कई घायल

रमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान के कराची में ज़ोरदार धमाका हुआ है. यह धमाका खाने पकाने के दौरान हुआ. धमाका इतना ज़ोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया. इस हादसे में अब तक 16 लोगों की जान चुकी है. मरनेवालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है.

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को उम्रकैद की सजा, देश में लगाया था मार्शल लॉ

दक्षिण कोरिया की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को 2024 में मार्शल लॉ लागू करने और विद्रोह की साज़िश रचने का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस मामले में उन्हें मृत्युदंड तक की सज़ा हो सकती थी, लेकिन अदालत ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया. येओल ने दिसंबर 2024 में सेना और पुलिस बलों को सक्रिय कर संसद पर नियंत्रण की कोशिश की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement