गृह मंत्रालय ने पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को Z कैटेगरी सिक्योरिटी प्रदान की. वहीं, उत्तर प्रदेश में अब आगरा, लखनऊ और मेरठ समेत 9 जिलों में रविवार को भी संपत्ति रजिस्ट्री होगी. इन खबरों के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मांड्या पहुंचकर श्री गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन किया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
पंजाब सरकार ने छीनी राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी, अब गृह मंत्रालय देगी Z सिक्योरिटी
गृह मंत्रालय ने पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को Z कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की है. उन्हें दिल्ली और पंजाब दोनों जगह यह सुरक्षा कवर मिलेगा. यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. पंजाब सरकार ने राघव से Z+ कैटेगरी सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद केंद्र ने राघव को सुरक्षा मुहैया कराई है.
यूपी में अब रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, मेरठ-लखनऊ समेत 9 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तर प्रदेश शासन ने 19 अप्रैल से मेरठ, लखनऊ, आगरा और कानपुर जैसे 9 प्रमुख जिलों में रविवार को भी बैनामा और पंजीकरण की विशेष सुविधा शुरू करने का आदेश दिया है. इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कामकाजी लोगों और व्यस्त नागरिकों को बिना कार्यालय से छुट्टी लिए संपत्ति से जुड़े कार्य निपटाने का अवसर प्रदान करना है.
कर्नाटक के लिए पीएम मोदी के 9 संकल्प, सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में गर्मजोशी से किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बातचीत भी की. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मांड्या पहुंचकर आदिचुनचनगिरी मठ के श्री गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक जनसभा को संबोधित किया.
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम सीएम की पत्नी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनको तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली ट्रांज़िट बेल पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया. कोर्ट ने उनको नोटिस पर जवाब देने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया है. कोर्ट ने कहा कि अगर उन्हें अग्रिम जमानत चाहिए तो असम की ही अदालत में जाना होगा.
पीठ के दर्द ने तोड़ा चैम्पियन का हौसला… Viktor Axelsen ने लिया संन्यास
डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने बुधवार को संन्यास का ऐलान कर दिया. पीठ की गंभीर समस्या से जूझ रहे एक्सेलसन ने कहा कि लगातार दर्द और फिटनेस से जंग ने उन्हें यह कठिन फैसला लेने पर मजबूर किया. एक्सेलसन पिछले साल अक्टूबर से कोर्ट से दूर हैं. वह न तो प्रतिस्पर्धी मैच खेल पा रहे थे और न ही पैक्टिस कर पा रहे थे.
CBSE 10th Result 2026 Declared: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.70% छात्र पास
सीबीएसई ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया. कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है, जो पिछले साल के 93.66% के मुकाबले 0.04% बेहतर है. बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा कर रिजल्ट सामान्य से करीब एक महीना पहले जारी कर दिया है. इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है.
ईरान जंग ने बिगाड़ा गेम... भारत के निर्यात में बड़ी गिरावट, 58% की आई कमी!
भारत के निर्यात में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. ईरानी जंग ने कुछ ऐसा गेम बिगाड़ा है, जिससे वेस्ट एशिया में सामानों को भेजने में भारी कमी आई है. वाणिज्य सचिव ने कहा कि चल रहे जंग के कारण वेस्ट एशिया को भारत के निर्यात में मार्च में भारी गिरावट आई है और इस क्षेत्र को होने वाले शिपमेंट में लगभग 58 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.
Heat Wave Alert: गुजरात में भीषण गर्मी का कहर, पारा 42 डिग्री पार! हीट एक्शन प्लान जारी
गुजरात में बीते 24 घंटों में पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. राजकोट में सबसे ज्यादा 42 डिग्री, अहमदाबाद में 41.4 डिग्री, अमरेली में 41.1 डिग्री, गांधीनगर में 40.8 डिग्री और वडोदरा में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. IMD ने चेतावनी दी है कि 20 अप्रैल को भी राज्य में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.
मुंबई इंडियंस को झटका, रोहित शर्मा IPL मुकाबले से हुए बाहर, ये है वजह
मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रन चेज के दौरान चोट लगी थी और छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में पहले ही 4 में से 3 मैच हार चुकी है, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका है.
IMD Alert: एक तरफ बारिश-तूफान, दूसरी ओर गर्मी-लू का सितम, देश में मौसम की दोहरी मार
देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. दूसरी ओर मध्य, पूर्व, और दक्षिण भारत के बड़े इलाके में खतरनाक गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इन दोनों ही स्थितियों के लिए अलर्ट जारी किया. अरुणाचल प्रदेश में 15, 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश, बिजली और तूफान की संभावना है.