आईपीएल 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया. वहीं, दिल्ली में अब सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर हाई डेनसिटी डस्ट कंट्रोल जालियां लगाना अनिवार्य होगा. इन खबरों के अलावा, मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.
PBKS vs DC, IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से रौंदा
IPL 2026 में सोमवार को Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स टीम ने श्रेयस अय्यर और प्रियांश की फिफ्टी के दम पर 210 रन बनाए, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की ये लगातार चौथी हार रही.
दिल्ली में निर्माण स्थलों पर अब अनिवार्य होगी हाई-डेनसिटी जाली, 'डस्ट पोर्टल 2.0' से होगी मॉनिटरिंग
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए निर्माण और तोड़फोड़ स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियम सख्त कर दिए हैं. अब सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर हाई-डेनसिटी डस्ट कंट्रोल जालियां लगाना अनिवार्य होगा. सभी प्रोजेक्ट मालिकों को नए नियम का तुरंत प्रभाव से पालन करना होगा. इसकी निगरानी डस्ट पोर्टल 2.0 के जरिए की जाएगी.
बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नई जिम्मेदारी, शुभेंदु सरकार में मुख्य सचिव बने मनोज अग्रवाल
मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. आधिकारिक आदेश के मुताबिक, वे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में यह जिम्मेदारी संभालेंगे. 1990 बैच के IAS अधिकारी मनोज अग्रवाल पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रह चुके हैं. उनकी गिनती राज्य के अनुभवी अधिकारियों में होती है.
धार्मिक विवाद-बोल्ड सीन्स से मचाया था हंगामा! 55 साल बाद हटा बैन, कान्स में रिलीज होगी 'द डेविल्स'
55 साल पहले रिलीज हुई विवादित हॉरर फिल्म The Devils अब फिर से रिलीज होगी. Ken Russell की इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर Cannes Film Festival के कान्स क्लासिक सेक्शन में होगा. इसके बाद फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. 1971 में हिंसक और धार्मिक दृश्यों को लेकर फिल्म कई देशों में बैन हुई थी.
Rain Alert: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में भी आंधी-बारिश, राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी के कई हिस्सों में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम पलट सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
SIR का तीसरा चरण जल्द होगा शुरू, 22 राज्य होंगे शामिल
चुनाव आयोग जल्द ही में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर के तीसरे चरण को शुरू करने जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस बार 22 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हो सकते हैं, जहां करीब 40 करोड़ मतदाता होंगे. इससे पहले एसआईआर अभियान 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जा चुका है.
बंगाल में CM शुभेंदु ने मंत्रियों को किया विभागों का आवंटन, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने गृह, वित्त और कार्मिक विभाग अपने पास रखे हैं. दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अशोक कीर्तनिया को खाद्य, खुदीराम टुडू को पिछड़ वर्ग कल्याण जबकि अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
असम में हिमंता आज लेंगे CM पद की शपथ, ये 4 विधायक बनेंगे मंत्री
असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को उन चार नेताओं के नामों का ऐलान किया, जो 12 मई यानी आज उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे. सरमा ने जिन चार नेताओं के नाम घोषित किए हैं, उनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और एक महिला नेता अजंता नियोग शामिल हैं.
Lawrence of Punjab पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार की आपत्ति के बाद बदलेगा फिल्म का नाम
लॉरेंस ऑफ पंजाब फिल्म का टाइटल बदला जाएगा और अब इसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल नहीं होगा. Punjab और Haryana हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद मेकर्स ने यह फैसला लिया है. कोर्ट ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई नाम के इस्तेमाल से गलत संदेश जा सकता है, इसलिए बदलाव के बाद रिलीज को मंजूरी मिल सकती है.
शुभेंदु का एक और तोहफा... एक जून से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा
पश्चिम बंगाल में 1 जून से आयुष्मान भारत और अन्नपूर्णा भंडार योजना शुरू होने जा रही है. साथ ही महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी. पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने घोषणा की थी कि अगर BJP सत्ता में आती है, तो 1 जून से महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी.