scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

पीएम मोदी ने कोच्चि में कहा कि मछुआरा समुदाय की ताकत देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सक्षम है. वहीं, आईसीसी की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं.

Advertisement
X
फिशरमैन समुदाय को संबोधित करते पीएम मोदी. (photo: @BJP)
फिशरमैन समुदाय को संबोधित करते पीएम मोदी. (photo: @BJP)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में मछुआरा समुदाय को संबोधित करते हुए उनकी क्षमता और योगदान की तारीफ की. वहीं, आईसीसी की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज़ों का जलवा दिखा है. इन खबरों के अलावा, बुधवार को सेंसेक्स 1,342 अंक टूटकर 76,863 पर जबकि निफ़्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर बंद हुआ. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

'हमारी सरकार ने बनाई ब्लू इकोनॉमी', कोच्चि में फिशरमैन समुदाय को संबोधित कर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के कोच्चि में अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन में भाग लिया. पीएम ने मछुआरा समुदाय को संबोधित करते हुए उनकी क्षमता और योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि मछुआरा समुदाय की ताकत देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सक्षम है. उन्होंने पिछले शासनकाल में हुए अन्याय का जिक्र भी किया.

ICC T20 Rankings: संजू ने लगाई लंबी छलांग, वरुण से छिनी बादशाहत, वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले

आईसीसी की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज़ों का जलवा दिखा है. अभिषेक शर्मा का जलवा इस रैंकिंग में कायम है. फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई थी. अब नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. ईशान किशन दो स्थान की छलांग के साथ नंबर-2 पर पहुंच गए, जबकि संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

Advertisement

संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का बड़ा मुद्दा, 12 महीने में 13 बार क्यों करना पड़ता है रिचार्ज, इनकमिंग कॉल क्यों होती है बंद

मोबाइल रिचार्ज को लेकर देश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद Raghav Chadha ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान को लेकर बड़ा सवाल उठाया है. सांसद राघव चड्डा कहना है कि मौजूदा रिचार्ज सिस्टम आम लोगों के साथ छुपी हुई लूट जैसा है, क्योंकि यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है.

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, 4 साल में टूटा घर, सहेली के एक्स से की थी शादी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है. मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है. एक्ट्रेस का घर 4 साल में ही टूट गया है. कपल का इस शादी से कोई बच्चा नहीं है. हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी. सोहेल की हंसिका के साथ ये दूसरी शादी थी.

झटके में 5 लाख करोड़ डूबे... आज क्‍यों बाजार में मचा कोहराम, 1300 अंक टूटा सेंसेक्‍स

बुधवार को शेयर बाज़ार में भारी गिरावट रही. सेंसेक्स 1,342 अंक टूटकर 76,863 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर आ गया. BSE के टॉप 30 में सिर्फ़ 2 शेयरों में तेज़ी रही, जबकि 28 में गिरावट आई. लगभग 1,807 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2,277 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयर अपरिवर्तित रहे.

Advertisement

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को आ रहा है रिजल्ट!

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई हैं. परीक्षा खत्म होने के साथ ही बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम बेहद तेज कर दिया है. छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि इस बार 10वीं का परिणाम 20 मार्च तक घोषित कर दिया जाएगा. बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने यह जानकारी दी है.

विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक, आम लोगों को मुकदमेबाजी से राहत के लिए सीएम योगी का प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने से जुड़ा अहम प्रस्ताव मंजूर किया गया है. सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद फर्जी और विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर प्रभावी रोक लग सकेगी और आम लोगों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी.

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी! विपक्ष ने जुटाए 100 से ज्यादा हस्ताक्षर

TMC के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ़्तर में हुई इंडिया अलायंस की बैठक में इस प्रस्ताव को मंज़ूरी मिली. विपक्ष ने अब तक 100 से ज़्यादा सांसदों के हस्ताक्षर जुटा लिए हैं. TMC इसी हफ्ते प्रस्ताव को पेश करना चाहती है.

Advertisement

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने दागे 2 ड्रोन, 1 भारतीय समेत 4 जख्मी

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. इनके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं.

Google का बड़ा ऐलान, क्रोम ब्राउजर में मिलेगा इनबिल्ट Gemini, खुद से काम करेगा ब्राउजर?

Google ने अपने ब्राउजर Chrome में Gemini AI को भारत में रोलआउट करना शुरू कर दिया है. मतलब गूगल ने क्रोम ब्राउजर में Gemini इंटिग्रेट करना शुरू कर दिया है. अब क्रोम यूजर्स को साइड पैनल में Gemini मिलेगा, जहां से वो मल्टी टास्किंग कर सकेंगे. गूगल ने इस फीचर का ऐलान पहले ही कर दिया था, तब से ही भारतीय यूजर्स को इसका इंतजार था.
 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement