scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई लोकल में विवाद के बाद शख्स की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ आरोपी

मुंबई लोकल में विवाद के बाद शख्स की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ आरोपी

मुंबई की लोकल में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या दरवाजा बंद करने के विवाद में शख्स की चाकू मारकर हत्या की दी गई. पीड़ित की पहचान मयंक लोहार के तौर पर हुई है. वह चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट-क्लास डिब्बे में सफर कर रहा था, तभी अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच एक दूसरे यात्री के साथ उसकी बहस हो गई. बहस के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर लोहार के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी भाग गया.

Advertisement
Advertisement