बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2024 के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी आकाशदीप कारज सिंह को जमानत प्रदान की है. जस्टिस डॉ. नीला गोखले की बेंच ने पंजाब के फाजिल्का निवासी आकाशदीप को राहत देते हुए यह निर्देश दिया कि वह हर दूसरे सोमवार को संबंधित पुलिस स्टेशन में अपनी हाजिरी लगाएं.