scorecardresearch
 

बलात्कारी को फांसी दो ! मुंबई में 8 साल की मासूम से रेप, थाने के बाहर लोगों का प्रदर्शन

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले ने लोगों में भारी नाराजगी पैदा कर दी. घटना के बाद आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया. बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जुट गए और कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने बच्ची की हालत स्थिर बताते हुए जांच जारी होने की जानकारी दी.

Advertisement
X
 मुंबई में मासूम से रेप, थाने के बाहर लोगों का प्रदर्शन (Photo: itg)
मुंबई में मासूम से रेप, थाने के बाहर लोगों का प्रदर्शन (Photo: itg)

महाराष्ट्र में मुंबई के पायधोनी इलाके में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले में उसी इमारत में तैनात एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पायधोनी पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे.

जानकारी के अनुसार, घटना एक बिल्डिंग के टॉयलेट के भीतर हुई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला. सैकड़ों लोग पुलिस थाने के बाहर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ फांसी की मांग करने लगे. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. मामले की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी पायधोनी पुलिस थाने पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इसके बाद स्थिति सामान्य हुई. बता दें कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का नाम परवेज है. वह झारखंड का रहने वाला है और पिछले छह महीनों से यहां काम कर रहा था.

Advertisement

इस मामले पर डीसीपी जोन-3 विजय कांत सागर ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement