scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: शिवनेरी किले पर शिवजयंती के जश्न में मातम, भगदड़ में महिलाएं-बच्चे घायल

शिवजयंती पर पुणे के शिवनेरी किले में भारी भीड़ की वजह से भगदड़ जैसे हालात बन गए. संकरे रास्तों पर अफरा-तफरी मचने से महिलाएं और बच्चे घायल हुए, सभी का अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement
X
पुणे में भगदड़ जैसे हालात (Photo: ITG)
पुणे में भगदड़ जैसे हालात (Photo: ITG)

महाराष्ट्र में पुणे जिले के जुन्नर तालुका में स्थित शिवनेरी किला पर शिवजयंती के मौके पर बुधवार रात से ही भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए. राज्यभर से शिवज्योत लेकर पहुंचे युवक, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और दर्शनार्थी बड़ी संख्या में किले के परिसर में मौजूद थे. पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न होने से हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा जैसे संकरे रास्तों पर भीड़ अनियंत्रित हो गई. 

लोग एक साथ आगे बढ़ने लगे जिससे मची अफरा-तफरी में कई महिलाएं और छोटे बच्चे घायल हो गए. 

घायल हुए सभी लोगों को तुरंत जुन्नर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

संकरे रास्तों पर बेकाबू हुई भीड़

शिवनेरी किले के अंबरखाना क्षेत्र के नीचे स्थित हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा पर स्थिति तब बिगड़ी जब हजारों लोग एक साथ संकरे रास्तों से निकलने लगे. पुलिस बल की कमी के कारण भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. इसी आपाधापी में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे.

यह भी पढ़ें: पुणे में 104 रुपये के पार पेट्रोल का रेट, यहां चेक करें दिल्ली-NCR का अपडेट

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, स्थिति कुछ वक्त के लिए काफी तनावपूर्ण हो गई थी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. राहत की बात यह है कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement