scorecardresearch
 

नासिक में दर्दनाक हादसा! सड़क पर खड़े लोगों को कुचलते चला गया डंपर, महिला की मौत- CCTV

नासिक में शनिवार को एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टक्कर मारते चला गया. हादसे में स्कूटर सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
X
डंपर से कुचलने से महिला की हुई मौत. (Photo: Screengrab)
डंपर से कुचलने से महिला की हुई मौत. (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के नासिक शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. जिसमें एक बेकाबू डंपर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में स्कूटर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

इस वजह से हुआ हादसा
यह घटना खुटवाड़ नगर क्षेत्र में स्थित मधुर स्वीट्स के पास शनिवार 18 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया. इसके बाद ट्रक ने सामने चल रही कई कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

यह भी पढ़ें: शराब, रेप और टॉर्चर... नासिक में TCS कांड जैसी साजिश, पीड़िता को दांतों से काटा

हादसे में स्कूटर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो अन्य घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Advertisement

सीसीटीवी देख दहल जाएगा दिल
इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें डंपर ट्रक को अनियंत्रित होकर वाहनों को टक्कर मारते देखा जा सकता है. पुलिस इस फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement